Travel Destination: नैनीताल में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगह

0
165
Nainitaal-tourism

नैनीताल उत्तराखंड का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। नैनीताल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। ये शहर हर तरफ से झीलों से घिरा हुआ है। यहाँ की प्राकृतिक सौंदर्य को देखके मन को बहुत ही सुकून और शांति मिलती है। गर्मियों में टूरिस्ट का ये सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। दिसंबर -जनवरी में यहाँ पहाड़ बर्फ से लद जाते  है और स्नोफॉल भी देखने को मिलता है। नैनीताल हनीमून मानाने के लिए भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। आईये जानते हैं नैनीताल की खूबसूरत जगह के बारें में जहाँ आप घूम सकते हैं।

नैनी झील 

नैनीताल में वैसे तो काफी सारे झील हैं जिसकी वजह से उसे झीलों का शहर भी कहा जाता है लेकिन सबसे फेमस लेक है नैनी लेक। यह लेक टूरिस्ट के बीच काफी लोकप्रिय है। दुनियाभर से लोग यहाँ आते हैं। यह झील नैना देवी मंदिर के पास स्तिथ है। यहाँ पर टूरिस्ट के लिए बोटिंग की भी व्यवस्था है ताकि वो झील का आनंद ले सकें। नैनीझील पहुंचने के लिए आपको तल्लीताल से बस मिल जाएगी। तल्लीताल से नैनीझील बस 1.5  की.मी की दूरी पर है।  

नैना देवी मंदिर 

नैना देवी मंदिर नैनी झील के पास में ही स्तिथ है। जो भी नैनीताल घूमने आता  है वो नैना देवी के दर्शन को अवश्य  आता है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान् विष्णु के सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के 51 खंड हुए थे। जहाँ भी उनक खंड गिरा वहां शक्ति पीठ स्थापित हो गया। नैनादेवी में उनकी आँख गिरी जिसकी वजह से इस शहर का नाम नैनताल पड़ा जिसे बाद में नैनीताल कर दिया गया। नैनी झील घूमने के बाद नैना देवी के दर्शन अवश्य करने चाहिए। 

मॉल रोड 

मॉल रोड अब गोविन्द वल्लभ पंत के नाम से जाना जाता है। मॉल रोड नैनी झील के पास ही है। ये सड़क तल्लीतालऔर मल्लीताल को जोड़ती है।यहाँ पर बैंक, रेस्टोरेंट ,दुकाने ,एटीएम सब कुछ है। घर को सजाने का सामान ,बैग ,कपडे आदि सबकी दुकाने लगी  होती हैं। यहाँ पर अलग अलग प्रकार की मोमबत्तियां मिलती हैं जिस आप घर पे सजा सकते हैं। नैनीताल घूमने आये  लोगो का ये फेवरिट शॉपिंग डेस्टिनेशन  है।  

भीमताल 

नैनीताल से भीमताल की दूरी लगभग 24 km है। यह जगह बहुत ही शांत और सुकून  देनी वाली है।ये ताल नकुचिया ताल से पैदल रस्ते में पड़ता  है।  यहाँ पर बोटिंग और पैराग्लिडिंग भी होती है। एडवेंचर के लिए आये लोगों के लिए ये जगह बहुत पसंद आती है।यहाँ की सबसे ऊँची कोटी जिसकी ऊंचाई 2500 फ़ीट है जहाँ से पैराग्लिडिंग का अलग ही मज़ा है। भीमताल के आलावा भी कई जगह है जहाँ पैराग्लिडिंग होती है। 

कहा जाता है इस जगह का निर्माण पांडव भीम ने किया था जिसकी वजह से इसका नाम भीमताल पड़ा।   

इको केव 

इको केव 6 छोटी गुफाओं से मिलके बना है।इन गुफाओं को जानवरों के आकार में बनाया गया है। ये गुफा मुख्यत: इसलिए बनाये गए हैं ताकि लोगों को हिमालय के जानवरों के बारे में जानकारी मिल सके। यहाँ पर पैंथर केव ,टाइगर केव,बट्स केव,एप्स केव,मंकी केव आदि की गुफाएं है। गुफा के अंदर जाते समय पेट्रोल से जलते लैंप आपको आकर्षित करेंगे। साथ ही यहाँ ऑडियो-वीडियो प्रभावों के साथ संगीतमय फव्वारों का शो भी देखने को मिलता है। ये जगह मॉल रोड के पास है जहां आप पैदल भी जा सकते हैं। 

नैनीताल Zoo 

नैनीताल ज़ू का निर्माण 1984 में तल्लीताल के शेर का डंडा पर्वत पे किया था। लोगों के लिए इसे 1995 में खोला गया। ये 2100 मीटर की उंचाईपे स्तिथ है इसलिए इसे उच्च ऊंचाई का चिडयाघर भी कहा जाता है। 

ये चिड़ियाघर 11 एकड़ की जगह में बना है। यहाँ पे विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी निवास करते हैं। यहाँ पर बंगाल टाइगर,हिमालयन काला  भालू,भौकने वाला हिरण ,जापानी लंगूर ,तिब्बती भेड़िया ,पहाड़ी लोमड़ी आदि देखने को मिलेंगे। 

टिफ़िन टॉप 

टिफ़िन टॉप नैनीताल का एक बहुत ही सुन्दर पिकनिक स्पॉट है। इसे डोरोथी नाम से भी जाना जाता है क्यूंकि इसका निर्माण ब्रिटिश अफसर कर्नल जे.पी केलेट ने करवाया था अपनी वाइफ डोरोथी केलेट की याद  मे। इसका नाम टिफ़िन टॉप टॉप इसलिए पड़ा क्यूंकि घूमने या ट्रैकिंग करने आये  पर्यटक यहाँ पर लंच करना पसंद करते थे। ये जगह पिकनिक मानाने के लिए काफी प्रचलति है तो टॉप पर लंच करने के कारण  इसका नाम टिफ़िन टॉप पड़ गया।यहाँ से पूरा  नज़ारा दीखता है। ये जगह चीड़ ,देवदार ,ओक के पेड़ों से घिरा हुआ है। 

स्नो व्यू पॉइंट 

स्नो व्यू पॉइंट नैनीताल से 2.5 की.मी की दूरी पर स्तिथ है। यहाँ जाने के लिए सड़क मार्ग से या फिर रोप वे से भी जा सकते हैं। यहाँ से हिमालय का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ को देखके दिल को बढ़ा सुकून मिलता है। यहाँ पर एक दूरबीन लगाई गयी है ताकि पर्यटक हिमालय की विभिन्न चोटियों का नज़ारा देख सकते हैं। ये मल्लीताल के ऊंची  चोटी पर स्तिथ है।यहाँ पर एक छोटा सा मन्दिर भी है साथ बच्चों के लिए पार्क भी है। 

राजभवन 

राजभवन गवर्नर हाउस के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण ब्रिटिशर्स ने 1897 से १९०० के बीच करवाया था। उस वक़्त उस समय के गवर्नर यहाँ रहते थे। अब ये उत्तराखंड के गवर्नर का निवास है। यहाँ पर 115 कैमरे लगे हैं। ये बहुत ही विशाल और विक्टोरियन स्टाइल में बना है। यहाँ पर स्विम्मिं पूल,गोल्फ मैदान , फलो के बाघ आदि हैं। ये आम जनता के लिए भी खोला गया है तो यहाँ आप नैनीताल घूमने आये हैं तो अवश्य आये। 

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क  

जिम कॉर्बेट पार्क भारत का पहला नेशनल पार्क है।इसकी स्थापना 1936 में हुई थी।  ये उत्तराखंड के नैनीताल जिले रामनगर के पास स्तिथ है। ये जगह पर्यटक के बीच कफी लोकप्रिय है। लोग यहाँ जंगल सफारी के लिए आते हैं। यहाँ आप काफी सारे वन्यजीव देख सकते हैं जैसे की हाथी, बाघ, चीतल, सांभर हरिण, नीलगाय, घड़ियाल, किंग कोबरा, मंटजैक हरिण, जंगली सूअर आदि। 

उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नैनीताल की ख़ूबसूरत जगह के बारे में पता चल गया होगा। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया तो शेयर कीजिये। आप अपने सुझाव भी हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here