अभी कुछ दिन पहले अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म थैंक गॉड का पोस्टर रिलीज़ किया था जिसमे वो एक नए अंदाज़ में नज़र आ रहे थे। उनके इस अंदाज़ को सभी ने काफी पसंद किया। अब उनकी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म “ थैंक गॉड “ का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ के साथ रकुल प्रीत सिंह रोमांस करती नज़र आएंगी।
फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार में नज़र आएंगे जो सबकी जिंदगी का लेखा जोखा रखने के लिए जाने जाते हैं। वहीं फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक ऐसे इंसान की भूमिका में दिखेंगे जिन्हे काफी सारे इश्यूज हैं जैसे की ईर्ष्या ,गुस्सा आदि।एक एक्सीडेंट में मरने के बाद वो यमलोक पहुंचते और चित्रगुप्त बने अजय से उनकी मुलाकात होती है जो उनकी क्लास ले रहे हैं। इस फिल्म में रकुल ने उनकी बीवी की भूमिका निभाई है जो एक पुलिस अफसर हैं। बस इसी से बनी है इस फिल्म की कहानी।
ट्रेलर लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। साथ ही फिल्म में नोरा फ़तेहि का आइटम नंबर भी है।ये फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली पर रिलीज़ हो रही है।फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।

