आजकल सभी students CCC या O Level का कोर्स जरूर करते हैं क्योंकि सभी govt. Job के लिए computer certified होना जरुरी हो गया हैं | यदि कोई computer certified नही है तो वह govt. Job के लिए apply नही कर सकता है |
आज हम आपको इस पोस्ट में बताएँगे O Level होता क्या है? Result कब आएगा ? और रिजल्ट कैसे निकालें ?
O Level होता क्या है ?
O Level की फुल फॉर्म “Ordinary Level” होती है | यह एक कंप्यूटर कोर्स, डिप्लोमा कोर्स है जिसमे कंप्यूटर की Basic जानकारी और हर तरह की एप्लीकेशन के बारे में बताया जाता है | O Level का एग्जाम NIELIT ( नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के द्वारा संचालित होता है |
O Level का result कब आएगा ?
O Level का exam देने के 1-2 महीने बाद result आ जाता है | O Level का exam जनवरी और जुलाई के महीने मे होता है | जनवरी का रिजल्ट मार्च महीने के last तक आता है और जुलाई का रिजल्ट सितम्बर महीने के last तक आता है |
O Level रिजल्ट मे आपको marks की जगह grade show होते हैं और O Level कोर्स के सभी एग्जाम 100 marks के होते हैं | O Level रिजल्ट में कितने marks पर कौन से grade मिलते हैं –
| Correct Answer | Grade |
| 50 – 54 | D |
| 55 – 64 | C |
| 65 – 74 | B |
| 75- 84 | A |
| >=85 | S |
O Level रिजल्ट कैसे देखें ?
Step – 1
सबसे पहले NIELIT की साइट https://www.nielit.gov.in/ को open कर लें | Side मे view result को select करें |

Step – 2
अब आपको इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मे O Level पर Click करना है |

Step – 3
यहाँ आप O Level का रिजल्ट तीन तरीके से निकल सकते हैं |
- नाम को search करके
- रोल नंबर को search करके
- आखिरी एप्लीकेशन नंबर को search करके |

यहाँ मैं रोल नंबर से रिजल्ट निकल कर दिखा रहा हूँ | इसमें जो डिटेल्स मांगी हैं उसको भर दें | last में captcha code enter करके view button पर click करें |
अब आपका रिजल्ट आपके सामने आ जायेगा | आप अपने विषय के grade देख सकते हैं ऊपर आपको grade की details दे दी गयी हैं | आपको अपने रिजल्ट का print निकलवाना हैं तो Print button पर क्लिक करके निकाल सकते हैं |

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया O Level का मतलब क्या होता हैं, रिजल्ट कैसे देखना हैं | आपको आर्टिकल पसंद आया तो कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें | यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट करें |

