Munawar Faruqui का शो हुआ कैंसिल | जानिए क्यों विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र | 

0
135

मुनव्वर फारुकी का शो  28 अगस्त (रविवार) को दिल्ली सिविक सेंटर में होने वाला था परन्तु (VHP) विश्व हिन्दू परिषद द्वारा दिल्ली कमिश्नर को लिखे गए पत्र के कारण दिल्ली लइसेंस यूनिट ने शो करने की मंजूरी नहीं दी | दिल्ली लाइसेंस यूनिट का मानना हैं की शो के कारण सांप्रदायिक सौहार्द पर असर पड़ेगा | 

(VHP) विश्व हिन्दू परिषद ने 25 अगस्त को दिल्ली कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र लिख कर मुनव्वर फारुकी का शो कैंसिल करने की मांग की थी |उनका कहना है की मुनव्वर फारुकी अपने शो में हिन्दू धर्म के देवी -देवताओं पर जोक्स सुनाता है जिसके कारण दंगे होते हैं और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है| शो कैंसिल करने की मांग करते हुए उन्होंने बताया की जैसे भाग्य नगर (हैदराबाद) में शो के कारण सांप्रदायिक तनाव हुआ वैसे ही दिल्ली में भी शो के कारण देखा जा सकता हैं | इसी के साथ (VHP) विषय हिन्दू परिषद ने चेतावनी भी दी की यदि शो कैंसिल नहीं किया जायेगा तो (VHP) विश्व हिन्दू परिषद शो का विरोध करेंगे| 

बता दें की कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अक्सर अपने शो में हिन्दू भगवान् की हंसी उड़ाने के कारण विवादों में रहते हैं | पिछले साल मध्यप्रदेश के इंदौर  में कॉमेडियन मुनव्वर फा रूकी ने स्टैंडप कॉमेडी में हिन्दू देवी -देवताओ का मजाक उड़ाया जिसके कारण भाजपा नेताओ ने शो में हंगामा मचा दिया और फ़ारुकी को गिरफ्तार करने की मांग की | पुलिस ने मुनव्वर फारुकी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1 महीने बाद जेल से रिहा किया गया | इंदौर में मुनावर को गिरफ्तार करने के बाद एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह भगवान् राम और माता सीता को लेकर अभद्र टिपण्णी करते नज़र आ रहे थे | 

पहले भी हुआ था शो कैंसिल : 

हाल ही में मुनव्वर फारुकी का बेंगलुरु में भी शो कैंसिल हुआ था | यह शो पिछले शनिवार को होना था | जय श्री राम सेना संगठन ने बेंगलुरु पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी | संगठन का कहना था की फारुकी अपने शो मे हिन्दू भगवान् का मजाक उडाता है जिसके कारण लोगों की भावनाओ को ठेस पहुँचती हैं | हिन्दू भगवान्  पर अपमानजनक टिपण्णी करने के कारन नवंबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था | 

(VHP) विश्व हिन्दू परिषद ने की थी शो कैंसिल करने क मांग :

बता दें की मुनव्वर फारुकी का दिल्ली शो कैंसिल हो गया है | शो 28 अगस्त को दिल्ली के सिविक सेंटर में होने वाला था | परन्तु विश्व हिन्दू परिषद ने दिल्ली कमिश्नर को पत्र लिख कर शो कैंसिल करने ने मांग की | उन्होंने बताया की मुनव्वर फारुकी अपने शो में हिन्दू भगवान् का मजाक उड़ाते हैं | साथ ही विश्व हिन्दू परिषद् ने धमकी दी की शो कैंसिल नहीं हुआ तो विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंद दल इसका विरोध करने सड़क पर उतर जायेंगे | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here