कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें | Hindi Typing in Computer

0
90

Computer में हिंदी टाइपिंग कैसे करें ? हिंदी टाइपिंग करना थोड़ा मुश्किल हैं क्योंकि इनमें मात्राओं पर काफी ध्यान दिया जाता हैं  और इसमें लोगो को कई परेशानी आती हैं | आज के समय में हिंदी टाइपिंग करने के लिए लोग कई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं |  इन सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से हिंदी टाइपिंग आसानी से की जा सकती है | 

अगर आप हिंदी में आर्टिकल लिखते हैं या ब्लॉगगिंग करते हैं तो आपको हिंदी टाइपिंग करने में कई परेशानी आती होगी | और यदि आप सोच रहे हैं की हिंदी में न्यूज़ , स्टोरी, या आर्टिकल लिखे तो आपकी परेशानी यह होगी की हिंदी टाइपिंग कैसे करें, क्यूंकि कंप्यूटर में तो इंग्लिश कीबोर्ड होता हैं | इसलिए आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपकी परेशानी को हमेशा के लिए दूर कर देंगे |

Computer में हिंदी टाइपिंग करने के सबसे बेहतरीन तरीके :-

सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके या एक्सटेंशन ऐड करके |

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का पहला और सबसे बेहतरीन तरीका Google Input Tool हैं इसकी मदद से आप आसानी से हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं यह गूगल का official hindi typing online software हैं | | यह बहुत ही छोटा एप्लीकेशन हैं इसको आप गूगल पर आसानी से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के बाद आपको एक आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करने के बाद आप जिस भी भाषा में लिखेंगे वो हिंदी में कन्वर्ट हो जाएगी | इस टूल की मदद से आप इंग्लिश में टाइपिंग करेंगे वो हिंदी में कन्वर्ट हो जायेगा | 

Step- 1 

पहले आपको गूगल पर Google Input Tool टाइप करके सर्च करना हैं | सबसे पहले लिंक पर क्लिक करके ओपन कर लेना हैं | 

Step- 2 

सबसे ऊपर आपको Try It Out लिखा दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लिक करें | अब आपको बहुत सारी भाषाएँ दिखाई देंगी उनमे से हिंदी भाषा को Select करें | 

Step- 3 

अपने कीबोर्ड से टाइप करें |आप जो भी टाइप करेंगे वो हिंदी में कन्वर्ट हो जायेगा | 

यदि आप Google Search, Gmail, Google Doc. और Youtube पर भी गूगल इनपुट टूल का लाभ पाना चाहते हैं तो आप गूगल इनपुट टूल का एक्सटेंशन अपने क्रोम ब्राउज़र में ऐड कर सकते हैं | 

Google Input Tool ऐड करने का तरीका :-

Step- 1 

ऐड एक्सटेंशन पर क्लिक करें | आपके ब्राउज़र में गूगल इनपुट टूल डाउनलोड हो चूका हैं | आप अपने स्क्रीन पर राइट साइड एक्सटेंशन का आइकॉन देख सकते हैं | 

Step- 2 

हिंदी टाइपिंग करने के लिए उस आइकॉन पर क्लिक करें | फिर एक्सटेंशन पर  क्लिक करें |

Step- 3 

अब एक विंडो ओपन होगी जिसमें आपको बहुत सारी लैंग्वेजे दिखाई देगी उनमे से आपको हिंदी भाषा सेलेक्ट कर लेनी हैं | 

Step- 4 

हिंदी टाइपिंग करने के लिए आप नोट पैड ओपन करें | और अब आप हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं | आप इंग्लिश कीबोर्ड से जो भी लिखेंगे वो आपको आपकी स्क्रीन पर हिंदी में कन्वर्ट होता दिखाई देगा | 

इस आर्टिकल में Computer में हिंदी टाइपिंग कैसे करें ? बताया गया हैं और इसके सभी स्टेप्स दिए गए हैं | आशा हैं आपको हमारी इस पोस्ट से मदद मिलेगी और इसकी मदद से अब आप कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर पाएंगे | आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करे | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here