कैसे बनता है पासपोर्ट ? How to make a passport ? 

0
112

अगर आप भी विदेश यात्रा की करने सोच रहे  हैं और पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पे आये हैं।आज इस आर्टिकल मे हम आपको बताएँगे की कैसे आप एक नया पासपोर्ट बना सकते हैं।आज डिजिटल युग में सारे काम आसान हो गए हैं। पहले लम्बी लाइन में खड़े होकर पासपोर्ट बनवाना पड़ता था और उसे आप तक पहुंचने में भी लम्बा समय लगता था लेकिन आज आप घर बैठे ही पासपोर्ट बना सकते हैं और एक महीने के अंदर वो बनके भी आ जायेगा।तो आइये जानते हैं की पासपोर्ट क्या है और इसके लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

पासपोर्ट क्या होता है ?  

अगर आप किसी दूसरे देश में यात्रा करने जा रहे हैं तो पासपोर्ट आपके लिए एक बेहद जरुरी दस्तावेज है  । पासपोर्ट आपकी नागरिकता बताने के काम आता है। बिना पासपोर्ट के आप एक देश से दूसरे में यात्रा नहीं कर सकते। पासपोर्ट आपकी आई डी प्रूफ की  तरह भी काम आता है। 

पासपोर्ट के लिए जरुरी documents 

किसी भी डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए हमें जरुरी दस्तावेज चाहिए होते हैं जैसे की आई डी प्रूफ ,एड्रेस प्रूफ आदि। पासपोर्ट बनाने के लिए भी हमें कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ती है।

पासपोर्ट बनाने के लिए जरुरी documents – 

  1. आधार कार्ड 
  2. पैन कार्ड 
  3. वोटर कार्ड 
  4. बैंक की पासबुक 
  5. ड्राइविंग लाइसेंस 
  6. बर्थ सर्टिफिकेट 
  7. गैस कनेक्शन बुक 
  8. इनकम टैक्स असेसमेंट आर्डर 
  9. दसवी और बारहवी की मार्कशीट 

ये सारे डाक्यूमेंट्स एडल्ट के लिए  जरुरी है।

बच्चे का पासपोर्ट बनाने के लिए हमें इन डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ती  है। 

  1. आधार कार्ड 
  2. माता पिता का आधार कार्ड 
  3. माता पिता का पासपोर्ट 
  4. माता या पिता किसी एक का  प्रमाण पत्र 
  5. नाबालिग बच्चों के स्कूल या कॉलेज का आई डी कार्ड 

पासपोर्ट बनाने के लिए आपके पास इन सभी दस्तावेज का होना बहुत जरुरी है। अगर आपके पास ये सारे दस्तावेज मौजूद हैं तो आप पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

पासपोर्ट बनाने की फीस ?

पासपोर्ट 2 तरीकों के  बनवाये जाते हैं-

  1. सामान्य पासपोर्ट 
  2. तत्काल पासपोर्ट 

सामान्य तरीके से पासपोर्ट बनाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होता है और सारी डिटेल्स फइल करके सबमिट करना है। इसमें पासपोर्ट बनकर कुछ दिनों में आपके पास आ जाता है। सामान्य  पासपोर्ट बनवाने में 2000 से 2500 तक फी लगती  है। 

तत्काल पासपोर्ट तब बनता है जब आपको बहुत  कम समय में पासपोर्ट बनवाना हो। तब आप तत्काल पासपोर्ट बनवा सकते हैं। ये भी सामान्य की  तरह होता है लेकिन ये काम समय मे बनके आ जाता है। तत्काल पासपोर्ट बनाने मे 3000 से 3500 तक  फी लगती है 

कैसे बनाये पासपोर्ट ?

पासपोर्ट बनाने के 2  तरीके हैं। पहला ऑफलाइन जिसके लिए आपको पासपोर्ट ऑफिस जाके अपना पासपोर्ट बनवाना होगा। दूसरा तरीका है ऑनलाइन का जिससे आप घर पे बैठ के ही पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आईये जानते हैं ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाया जाता है।   

ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के लिए स्टेप्स –

  1. सबसे पहले Passport सेवा वेबसाइट पर जाएँ । 
  2. New registration पर क्लिक करें। 
  3. शहर के passport office का चयन करें। 
  4. अपनी डिटेल्स भरे जैसे की नाम ,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि। 
  5. रजिस्टर करने के बाद आपकी ईमेल आई डी में एक एक्टिवेशन लिंक आएगा,उस पर क्लिक करें। 
  6. इसके बाद पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर फिर से लॉगिन करें उसी पासवर्ड से आपने अभी लिंक से बनाया था। 
  7. लॉगिन करने के बाद apply for fresh password पर क्लिक करें। 
  8. इसके बाद new passport पर क्लिक करें। अगर पुराना  पासपोर्ट खो गया है और फिर से पासपोर्ट बनवाना है तो  Reissue passport पर क्लिक करें। 
  9. इसके बाद अगर आपको सामान्य पासपोर्ट चाहिए तो Normal passport पे क्लिक  कीजिये और अगर आपको जल्दी पासपोर्ट बनवाना है तो tatkaal passport पर क्लिक करें। 
  10. इसके बाद आपको 2 ऑप्सन मिलेंगे 30 पेजेस पासपोर्ट और 60 पेजेस पासपोर्ट। आप जैसा भी पासपोर्ट बनाना चाहते हैं उस पे क्लिक कर दीजिये। 
  11. नेक्स्ट पेज में अपनी पर्सनल डिटेल्स फिल  कर दीजिये। 
  12. नेक्स्ट पेज में आपको फॅमिली डिटेल्स फिल करनी है। 
  13. इसके बाद आपको अपना वर्त्तमान एड्रेस की डिटेल्स फिल  करनी है जो की आपके आधार कार्ड मे हो और save my details पर क्लिक करिये।  
  14. नेक्स्ट ऑप्शन में इमरजेंसी डिटेल्स फिल करनी है और save my details पर क्लिक करना है। 
  15. इसके बाद नेक्स्ट ऑप्शन में रेफरन्स के लिए आपको 2 लोगों की डिटेल्स फिल करनी है। 
  16. नेक्स्ट ऑप्शन में आपसे पूछा जायेगा आपके क्रिमिनल रिकार्ड्स के बारे मे जिसमे आप यस या नो सेलेक्ट करेंगे। 
  17. नेक्स्ट आप फॉर्म का प्रीव्यू देख सकते हैं और चेक कर सकते हैं आपकी डिटेल्स सही है या नही। 
  18. इसके बाद आपको फोटो और सिगनेचर  अपलोड करना है। 
  19. नेक्स्टआपको  सेल्फ डिक्लेरेशन  बॉक्स में टिक करना है। 
  20. इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक करनी है और जो पासपोर्ट ऑफिस आपने पहले सेलेक्ट किया था उसी को फिर से सेलेक्ट करना है और captcha code फिल करना है और पासपोर्ट फी सबमिट करनी होगी 
  21. इसके बाद आपको ट्रांसक्शन के लिए डिटेल्स फिल  करनी है। 
  22. लास्ट में सबमिट पे क्लिक करके फॉर्म जमा करना है और आपका पासपोर्ट रेडी होकर  कुछ दिनों में आपको मिल जायेगा। 

अगर आपको पासपोर्ट का स्टेटस चेक करना है तो पासपोर्ट सेवा चेक स्टेटस सर्च करें और अपना पासपोर्ट नंबर डालकर आप अपने पासपोर्ट का स्टेटस देख  सकते हैं। अगर आपने नार्मल पासपोर्ट बनवाया है तो 1 महीने का समय लग सकता  है पासपोर्ट आने मे और अगर तत्काल पासपोर्ट बनवाया है तो 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। 

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया की आप कैसे ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीद है आपको सब जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया तो इसे शेयर कीजिये और अपने सुझाव हमें कमेंट सेक्शन में दें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here