Kanwariyas Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक प्रचण्ड दुर्घटना में 6 कावरियों की मौत | यह कांवरियें हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्यप्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे रस्ते में यह घटना हुई | आगरा अलीगढ़ हाईवे पर ट्रक द्वारा इन कावरियों को रौंद दिया गया ,जिसमें उसी समय 5 कावरियों की मौत हो गयी और एक को इलाज़ के लिए अस्पताल ले जाया गया | इलाज़ के चलते उस कावरिये ने भी अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया |
भीषण दुर्घटना देर रात में हुई | आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया की यह दुर्घटना देर रात 2 बजकर 15 मिनट पर हुई | इस हादसे में ट्रक की चपेट में 7 कांवरिया आये जिसमें 6 कावरियों की मौत हो चुकी है | यह घटना सादाबाद इलाके में हुई | पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है, ट्रक ड्राइवर का पता लगा लिया गया है | पुलिस बहुत जल्द ही ट्रक ड्राइवर को पकड़ लेगी |
बता दे की ऐसा ही हादसा पिछले बीते कुछ दिन 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ | कांवरिया मुरादाबाद जा रहे थे रस्ते में बस ने 2 कांवरियों को कुचल दिया मौके पर ही कांवरियों की मौत हो गयी | जिसके बाद कांवरियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था और रोडवेज बस में तोड़फोड़ की थी | अधिकारियो के समझाने पर कांवरियों ने रोड खाली कर दिया | अधिकारियो ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने का आदेश दिया |
UP | 5 dead after Kanwar devotees from MP's Gwalior were mowed down by a truck in Hathras district during early hours, today pic.twitter.com/8UZjFzZMJM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 23, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsHindi24 | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsHindi24

