Famous Places to Visit in Mussoorie : अगर आप भी इन गर्मियों में धुप और गर्मी से परेशान हो गए हैं तो बस बैग पैक करें और निकल पढ़े मसूरी किसैर पे ।मसूरी भारत का पाँचवा सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन है। इसके खूबसूरत वादियों के वजह से इसे पहाड़ो की रानी भी कहा जाता है।साल भर पर्यटक इसकी प्राकृतिक सौंदर्यता देखने आते हैं। मसूरी में कभी भी बारिश हो सकती है तो जब घूमने निकले छाता जरूर लेकर निकलें। आज हम आपको बताने वाले हैं Mussoorie me ghumne ki jagah और इन जगहों पर जाकर आप बना सकते है अपने Mussoorie tour को शानदार |
मसूरी में घूमने की फेमस जगह – Mussoorie me ghumne ki famous jagah
- केम्पटी वॉटरफॉल

वैसे तो मसूरी में घूमने के लिये बहुत सारी जगह हैं पर मसूरी का सबसे ज्यादा घूमा जाने वाला पर्यटन स्थल है केम्पटी वॉटरफॉल। यहाँ हर दिन हज़ारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस झरने के नीचे सभी पर्यटक नहाते हैं और स्विमिंग करते हैं। झरने से गिरती हुई पानी की बूंदूं को देखने का अलग ही मज़ा है। इस झरने और इसकी आसपास की हरियाली का अलग ही नज़ारा है,इसे देखने से मन को बड़ी शान्ति मिलती है । अब आपको नहीं सोचना पड़ेगा की मसूरी में कहाँ घूमें |
- लाल डिब्बा

यह टूरिस्ट स्पॉट मसूरी से 5 मीटर की दूरी पर स्तिथ है। ये मसूरी के सबसे ऊँची चोटी है। यहाँ से पूरे मसूरी का दृश्य देखने को मिलता है।
यहाँ जाने के लिए पैदल ट्रेक्किंग करनी पड़ती है या फिर घुड़सवारी लेकर जाना पढ़ता है। शिखर की चोटी पे चढ़ने के लिए ट्रैकिंग करके ही जाना पड़ता है।
लाल डिब्बा से केदारनाथ और बद्रीनाथ भी दूर से दिखायी देते हैं ।यहाँ से हिमालय के पहाड़ भी दिखाई देते हैं। शिखर पर पहुँचते ही आप बादलों के पास आ जाते हैं और वो नज़ारा दिल को मंत्र मुग्ध कर देता है।
- क्लाउड एन्ड

क्लाउड एन्ड मसूरी लाइब्रेरी से 7.5 किलो मीटर की दूरी पर स्तिथ है।ये जगह बहुत ही शांत है।यहां बदल से पहाड़ी ढकी हुई है इसीलिए इसका नाम है क्लाउड एन्ड। यहाँ आकर आपको ऐसा लगेगा आप बादलों के उप्पर हैं।
यह जगह शादीशुदा जोड़ों के बीच काफी फेमस है। इसी नाम से यहाँ एक होटल भी है जो चारों ओर से पेड़ों से ढका है। ऐसा लगेगा आप नेचर के बीच हैं। यहाँ आप गाड़ी या फिर ट्रैकिंग करके भी सकते हैं।
- सुरकुण्डा देवी मंदिर

सुरकुण्डा देवी मंदिर धनोल्टी में स्तिथ है। यहाँ जाने के लिए घुड़सवारी लेनी पढ़ती है या फिर ट्रैकिंग करके भी जा सकते हैं। यह पर्वत मल्यो के सबसे उप्पर सिखर पर स्तिथ है। चढ़ाई चढ़ने में थकान तो होती है लेकिन मंदिर पहुंचकर आनंद की अनुभूति होती है। यहाँ पर कभी भी बारिश हो सकती है इसलिए मंदिर दर्शन के लिए सुबह ही जाएं।
- धनोल्टी

धनोल्टी मसूरी से 58.4 की.मी की दुरी पर स्तिथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ बर्फ से ढके हुए पहाड़ हैं। सर्दियों के दिनों में यहाँ बर्फ़बारी भी देखने को मिलती है।यहाँ प्रकृति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है। धनलोटि के पास ही में सुकुण्डा देवी मंदिर ,देवगढ़ आदि जगह हैं जहाँ आप घूम सकते हैं। यहाँ पर आप एडवेंचर एक्टिविटी और नाईट कैंपिंग भी कर सकते हैं।
इस Post में हमने आपको बताया की मसूरी में कहाँ घूम सकते हैं, मसूरी में घूमने की टॉप जगह, मसूरी में घूमने की फेमस जगह, अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो शेयर कीजिये साथ ही आप हमें अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं।

