अंग्रेजी सीखने के 14 तरीके

0
140

अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति  ऐंग्लो सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी | इसे दुनिया की सर्वप्रथम अंतराष्ट्रीय भाषा माना  जाता हैं | दुनिया के कई देशो में इस भाषा को राजभाषा का स्थान प्राप्त है| वर्तमान में कई देशों में विज्ञान, कंप्यूटर, साहित्य, राजनितिक और उच्च शिक्षा की मुख्य  भाषा अंग्रेजी  है | जैसे हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है उसी  प्रकार अंग्रेजी भाषा की लिपि रोमन है | 

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा अंग्रेजी तीसरे स्थान पर आती हैं |  वर्तमान में अंग्रेजी बोलने का महत्व बहुत अधिक हैं |किसी भी भाषा को सीखना कठिन नहीं होता यदि आप उसको सिखने की कोशिश करे तो आसानी से सिख सकते हैं | जिनको उस भाषा का ज्ञान हैं उनसे  बात करने के कोशिश करें | यह 14 मजेदार तरीकों से आप अंगेजी आसानी से बोलना और लिखना सिख सकतें हैं | 

1. माहौल इंग्लिश बनाये

इंग्लिश सीखने के लिए सबसे पहले जरुरी है की आप अपना माहौल उस के लायक बनाये। मतलब की आपके आसपास सब लोग इंग्लिश में बोले ,पढ़े और सुने। इसी के साथ नयी आदतें अपनाये जैसे की –

  • ·         इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़े
  • ·         इंग्लिश गाने सुने
  • ·         इंग्लिश न्यूज़/मूवी /सीरीज देखें

2.  ग्रुप डिस्कशन करें

ग्रुप डिस्कशन करने के लिए आप अपने मित्रो के साथ किसी  एक विषय पर वाद-विवाद | इससे आपको बोलने की प्रैक्टिस होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा |  

ऐसे लोगो से फ्रेंडशिप करिये जो इंग्लिश बोलते हो या इंग्लिश सीखना चाहते हो। एक ग्रुप बनाइये जिसमे सब इंग्लिश में conversation करें। आपस में बात कीजिये अपने क्या सीखा और ideas exchange करिये।

3.  अंग्रेजी मूवी देखे और गाने सुने

हम जब मूवी देखते हैं तो मूवी के डॉयलॉग्स को ध्यान से सुनते हैं और उसको बोलने का प्रयास करतें हैं | इसी प्रकार अंग्रेजी मूवी देखने और डायलॉग्स  के बोलने का प्रयास करने से अंग्रेजी भाषा को आसानी से सीखा जा सकता हैं | ऐसे ही जब हम अंग्रेजी गाने को सुनते हैं  तो उसके लिरिक्स को समझने की कोशिश करते हैं और अर्थ समझ पाते हैं और उसको बार -बार खुद से गाने की कोशिश करने से प्रैक्टिस होती हैं | इस प्रकार अंग्रेजी सीखना और भी आसान हो जाता है | 

4. अंग्रजी में लिखे गए ब्लॉग को पढ़े

वर्तमान में इंटरनेट का इस्तेमाल देश भर में  बड़े पैमाने पर होता हैं | इंटरनेट पर सभी विषय के बारे में लोगो द्वारा ब्लॉग डाले जाते हैं | जिस भी विषय में आपका इंटरेस्ट हैं आप उस विषय के बारे में जाने के लिए ब्लॉग को पढ़े | इससे आपको अंग्रेजी सिखने में मदद मिलेगी और आपकी अंग्रेजी पढ़ने की प्रैक्टिस होगी | ब्लॉग पढ़ने से आपको नए शब्दों का ज्ञान होगा |  इन सभी शब्दों तथा वाक्य को दैनिक जीवन मैं प्रयोग करने से आसानी से अंग्रेजी सीखी जा सकती हैं | 

5. इंग्लिश में सोचना शुरू करें 

हमें हिंदी बोलने में आसानी इसलिए होती है क्यूंकि हम सोचते ही हिंदी में है। तो अगर हमें अपनी अंग्रेजी सुधारनी है तो हमें सोचना भी इंग्लिश में होगा। ऐसा करने से आपकी अंग्रेजी जल्द ही अच्छी हो जाएगी।

6. अंग्रेजी सीखने के लिए YOUTUBE  वीडियो को देखे

वैसे सुचना और मनोरंजन के लिए YOUTUBE बेहतरीन साधन हैं | परन्तु बहुत कम लोग जानते हैं की इससे हम अंग्रेजी भी सीख सकते हैं | यहाँ मौजूद कई सारे चैनल्स सिर्फ अंग्रेजी ही सिखाते हैं, अंग्रेजी में बात करना, अंग्रेजी पढ़ना आदि सभी की वीडियो यहाँ मिल जाएगी | | इन सभी वीडियो का प्रयोग कर अंग्रेजी सीखी जा सकती हैं | 

7 .  खुद से अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करें

ऐसे बहुत लोग है जो खुद से अंग्रेजी में बात करके अंग्रेजी  बोलना सिख जाते हैं |आईने के सामने खड़े होकर खुद से अंग्रेजी में बात करने से अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस होती हैं | अपना कॉफिडेंस लेवल पता चलता हैं | अपनी फ्लुएंसी को सुधरने के लिए mirror के सामने अकेले खड़े होकर practice करना सबसे बेस्ट तरीका है।  इससे न  केवल आपकी fluency में सुधार होगा बल्कि pronunuciation भी अच्छा होगा। इसे daily करने से आपको इंटरव्यू में भी मदद मिलेगी।

8 . Apps   का इस्तेमाल करें

अंग्रेजी सिखने का एक बेहतरीन तरीका apps  भी हैं | यदि आप  अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो अप्प्स का इस्तेमाल कर आप बहु कम समय में अंग्रेजी सिख सकते हैं |

Apps में दिए गए इंटरैक्टिव कन्वर्सेशन लेसन का इस्तेमाल कर आप अंग्रेजी में बेहतर हो सकते हैं | अप्प्स में मौजूद कन्वर्सेशन लेसन जिसको आप पढ़ और सुन सकते हैं | इसके इस्तेमाल से आप अंग्रेजी में बात करना सीखते हैं | ऐसे कुछ अप्प्स हैं जिसके इस्तेमाल से आप घर बैठें कम समय में अंग्रेजी सिख सकते हैं जैसे :-

  • 1. Duolingo (ड्यूओलिंगो )
  • 2.  Hello English (हेलो इंग्लिश )
  • 3.  Cake (केक )
  • 4.  Elsa Speak (एल्सा स्पीक )
  • 5.  Namaste English (नमस्ते इंग्लिश)

9 . अंगेजी बोलते समय कॉंफिडेंट रहें 

आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आपको कॉंफिडेंट रहना बहुत जरुरी हैं | आपने देखा होगा बहुत लोग होते हैं जिनको बहुत ज्ञान होता हैं पर फिर भी वह अंग्रेजी नहीं बोल पाते  ऐसा उनके लौ कॉन्फिडेंस के कारण होता हैं | कई बार वह अंग्रेजी बोलने में घबराते हैं तथा किसी से बात करने में हीच-खिचाने के कारण अपना कॉन्फिडेंस लेवल खो देते हैं | 

आप यदि अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो अपने कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाना जरुरी हैं | आप आईने के पास खड़े होकर स्पीच दें और अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी में कन्वर्सेशन करें|जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा और आप आसानी से अंग्रेजी सीख पाएँगे | 

11 . अंग्रेजी में लिखने की कोशिश करें 

रोजाना प्रैक्टिस की मदद से आप अंग्रेजी में अच्छे से लिख सकते हैं  | शुरुआत में यह आपको कठिन महसूस होगा और लिखने में समस्या आएगी परन्तु आप इसको quit नहीं करेंगे ,आप अगले दिन फिर इसकी प्रैक्टिस करेंगे | रोजाना सीखे गए अंग्रेजी के वाक्य और शब्दों को लिखने का प्रयास करें जिससे आप भूलेंगे नहीं | 

अपनी एक डिक्शनरी तैयार करें | जो नए शब्द आपने सीखे जिसके बारे में आपको पहले नहीं पता था उनको उस डिक्शनरी में लिखे | और आस पास की चीज़ो को देखे और सोचो इसको अंग्रेजी में क्या कहते हैं यदि आपको नहीं पता तो आप गूगल से पता कर उसको  जाने और अर्थ समझे | इन सभी तरीको से आप अंग्रेजी सिख सकते हैं और रोजाना प्रैक्टिस करने से बेहतर तरीके से अंग्रेजी लिख सकते हैं | 

12 . English Grammar- Basic अंग्रेजी सीखें 

किसी भी भाषा को सिखने के लिए उसके बेसिक्स को समझना जरुरी हैं | ऐसे ही अंग्रेजी भाषा को सिखने ले लिए जरुरी हैं उसके English grammar  को समझना | इसलिए अंग्रेजी में बोलना वह लिखने के साथ साथ रोज़ थोड़ा थोड़ा English Grammar पर भी ध्यान दीजिये |

शुरुआत में ही आप English Grammar पर ध्यान न दे यह आपको थोड़ा कठिन लगेगा और आप इसमें उलझते चले जायेंगे | English Grammar सिखने के लिए आप आसान लेसन से शुरुआत करें जिससे आपका इंटरेस्ट बना रहे और आप आसानी से अंग्रेजी सिख सकें |

13 .vocabulary के नोट्स बनायें

कभी कभी पढ़ते वक़्त हमें कुछ word और phrases काफी पसंद आते हैं। लेकिन जब हमें इनका इस्तेमाल करना हो तो ये याद नहीं रहते। उस केस के लिए जरुरी होता है की हम अपनी vocabulary के नोट्स बना लें। साथ ही उन words की meaning भी लिख लें ताकि अगली बार जब इसका इस्तेमाल करना हो तो नोट्स की मदद ले सकें। इससे हमारी अंग्रेजी और  भी अच्छी होती है।

14 .इंटरनेट का use करें

यूट्यूब पे इंग्लिश सीखने के लिए बहुत सारे चैनल है आप उन चैनल्स को सब्सक्राइब कर सकते हैं और उनसे पढ़ सकते हैं। साथ ही TheFreeDictionary.com की मदद भी ले सकते हैं। इसकी हेल्प से आप अपनी pronunciation सुधर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी अंग्रज़ी और अछि करने के लिए यूट्यूब पे अवेलेबल इंग्लिश चॅनेल जो की कुकिंग ,टीचिंग आदि हो सकते हैं उनकी मदद भी इंग्लिश improve करने के लिए ले सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here