नई दिल्ली: देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी| शपथ समारोह सोमवार, २५, जुलाई २०२२ को सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे| इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन होगा | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्र भारत की 15 वीं राष्ट्रपति हैं |


