किताबों को पढ़ना बहुत लोगो को पसंद होता है | किताबें हमारे चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | किताबों से नयी जानकारियां मिलती है, पर कई बार लोग नयी -नयी किताबे नही खरीद पातें | उनके पास इतने पैसे नही होते की वह उन किताबो को खरीद सकें | परन्तु आप जानते हैं की भारत देश में साप्ताहिक बाजार की अवधारणा बरसों से चली आ रही है | ऐसे ही कुछ बाजार के बारे में आज हम बताएँगे जहाँ से आप बहुत कम पैसों में दुनिया की किसी भी किताब को खरीद सकते हैं |
- दिल्ली – दरियागंज
पुरानी दिल्ली के दरियागंज में रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार सबसे कम दाम मे मिलने वाली किताबों के बाजार से मशहूर है | लोगो को इस दिन का इंतज़ार होता है, बहुत बड़ी मात्रा में लोग इस बाजार में पहुंचते हैं | यहाँ सभी कोर्स और सभी प्रकार की किताबे बहुत कम दाम में मिल जाती है | बुक लवर्स के लिए यह जगह स्वर्ग के सामान है | यह बाजार सालोन से लोगो के बीच लोकप्रिय है |
- दिल्ली – कनॉट प्लेस
दिल्ली का कनॉट प्लेस लोगों की सबसे लोकप्रिय जगह में से एक हैं | यहाँ अक्सर लोग घूमने और शॉपिंग करने जाते हैं | जहाँ पर शोरूम्स के अलावा स्ट्रीट मार्केट भी लगती है जो लोगो के लिए आक्रषण का केंद्र है | यहाँ स्ट्रीट पर लगने वाली मार्किट में किताबे भी मिलती है | उन लोगो के लिए ये बहुत अच्छी है जिन्हे किताबे पसंद है | यहाँ पर सभी लेटेस्ट किताबे और मैगज़ीन सस्ते दाम में मिल जाती है |
- कोलकाता – कॉलेज स्ट्रीट
पश्चिम बंगाल अपने ऐतिहासिक साहित्यकार की भूमि से प्रसिद्ध हैं | राजधानी कोलकाता में एक कॉलेज के पास 1.5 किमी रास्ते में किताब की मार्केट लगती है | यहाँ हर प्रकार की किताबे बहुत सस्ते दाम पर मिलती हैं | यह बाजार सेकंड हैंड किताबो के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है |
- इलहाबाद – कटरा मार्केट
इलहाबाद की यह जगह बहुत ही प्रसिद्ध है | कटरा मार्केट लोगों के लिए आक्रषण का केंद्र है | यह उन सभी छात्रों के लिए वरदान है जिनके पास किताबे खरीदने के पैसे नहीं होते | इस कटरा मार्केट की सबसे ख़ास बात यह है की यह इंडिया की सबसे सस्ती बुक मार्किट है | यहाँ पुरे पूर्वांचल से सिविल और कॉम्पिटिटिव परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की भीड़ लगी रहते है | यहाँ पर दुनिया भर की बेहतरीन किताबे कौड़ियों के दाम पर मिलती है |
- पटना – गाँधी मैदान
बिहार की राजधानी पटना पूरे बिहार प्रदेश में सबसे अधिक छात्रों के रहने वाली जगह हैं | यहाँ छात्र दूर दूर से पढ़ने के लिए आते हैं और अक्सर उनके पास महंगी किताबे खरीदने के पैसे नहीं होते | ऐसे में पटना के गाँधी मैदान में लगने वाली बुक मार्केट उन छात्रों के लिए बहुत लाभदायक है | यहाँ पर सभी बुक्स बहुत कम दाम मे और सेकंड हैंड बुक आसानी से मिल जाती हैं |
- पुणे – ऐ. बी. चौक
पुणे की यह जगह ऐ. बी. चौक (अप्पा साहेब बलवंत चौक) सस्ती किताबों के बाजार से प्रसिद्ध है | यह जगह कॉलेज के आस पास है यहाँ हमेशा छात्रों को भीड़ देखी जा सकती है | यह जगह छात्रों के बिच मक्का नाम से सबसे ज्यादा चर्चित है | इस किताब मार्किट में सभी विषय की किताबे बहुत कम दाम में मिल जाती है |
- मुंबई – बांद्रा, अँधेरी
मुंबई में अलग -अलग जगह की किताब मार्केट लोगों के लिए लोकप्रिय है | इन किताब मार्केट की अपनी -अपनी कहानिया हैं की यह कैसे सड़क से दूकान में कन्वर्ट हुई | यहाँ सभी लेटेस्ट किताबें बहुत कम दाम में मिल जाती हैं |
- चंडीगढ़ – सेक्टर 15
चंडीगढ़ की स्ट्रीट मार्केट बहुत ही लोकप्रिय है | यहाँ अक्सर लोगो की भीड़ देखी जाती है | यहाँ लोग घूमने और शॉपिंग करने आते हैं ,यह जगह लोगो के लिए आक्रषण का केंद्र है | यहाँ की ख़ास जगह किताब मार्केट है जो बुक लवर्स की पसंदीदा जगह है | यहाँ बुक के दाम बहुत कम होते हैं | सभी बूके आसानी से मिल जाती है | बुक लवर्स को एक बार इस जगह जरूर जाना चाहिए |

