UIDAI भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नए आधार कार्ड सेवा केंद्र खोलने का फैसला लिया है| देशभर में 144 नए आधार कार्ड सेवा केंद्र खोले जायेंगे | अब आधार कार्ड बनवाना और पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना हुआ और भी आसान हो गया है|
वर्तमान में देखा जाये तो आधार कार्ड की आवयश्कता तेज़ी से क्षेत्र में बढ़ रही है | यदि बैंक में खाता खुलवाना हो, स्कूल कॉलेज में एडमिशन, सरकारी सुविधाओं का लाभ पाना हो आदि हर क्षेत्र में आधार कार्ड एक जरुरी दस्तावेज बन गया है | हर जरुरी काम के लिए आधार कार्ड की आवयश्कता पड़ती है | कई बार आधार कार्ड पर गलत इनफार्मेशन डालने के कारण कई समस्या का सामना करना पड़ता है | आधार कार्ड बनवाना और पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने में भी लोगों को कई परेशानियां आती हैं। इन सभी परेशानी का समाधान UIDAI भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने निकला है | UIDAI भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा देश भर में 144 नए आधार सेवा केंद्र खोलने का एलान किया है |
144 नए आधार सेवा केंद्र
हाल ही में UIDAI भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 144 नए सेवा केंद्र खोलने का फैसला लिया | अब पुराने आधार को अपडेट करना और आधार कार्ड बनवाना आसान हो गया है | UIDAI भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की 144 नए आधार सेवा केंद्र खोलने की योजना में से 53 केंद्र देश के बड़े शहरों, मैट्रो सिटी में खोले जायेंगे बाकि आधार सेवा केंद्र राज्यों की राजधानी में और केंद्र शासित में खोले जायेंगे | बता दे की वर्तमान में 88 आधार सेवा केंद्र काम कर रहे हैं और इसके अलावा कई आधार सेंटर भी काम कर रहे हैं जिसकी संख्या 35,000 से अधिक हैं |
जानिए क्या हैं आधार सेवा केंद्र की सुविधाएं
आधार सेवा केंद्र में कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं | इसमें आप अपने पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, डेट ऑफ़ बर्थ , जेंडर, एड्रेस आदि चीज़ो में सुधार करा सकते हैं। नए आधार कार्ड बनवाने के साथ आप अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का काम भी करवा सकते हैं |
आधार सेवा केंद्र के खुलने का समय सुबह 9:30 से शाम 5:30 तक का होता हैं | आधार सेवा केंद्र में वरिष्ठ और दिव्यांगों के लिए ख़ास सेवा उपलब्ध कराई जाती हैं |
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता कैसे लगायें ?
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए UIDAI भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाये या फिर UIDAI भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है | जिसकी मदद से आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र और उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | यह टोल फ्री नंबर है 1947, इसके अलावा आप mAdhaar App के इस्तेमाल से भी आधार सेवा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
यहाँ करें आधार सेवा केंद्र की शिकायत
बता दे की आधार कार्ड में कोई बदलाव करने पर आपसे आधार केंद्र में तय शुल्क के अलावा पैसे मांगे जा रहे है तो इस स्तिथि में आपके पास शिकायत करने का विकल्प मौजूद है| आप इस की जानकारी या शिकायत uidai.govt.in पर मेल करके या फिर UIDAI भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दे सकते हैं |
आधार सेवा केंद्र की फीस
आधार नामांकन – निशुल्क
नाम, पता, जन्म तिथि – 50
बायोमेट्रिक अपडेट – 100
बच्चो का बायोमेट्रिक अपडेट – निशुल्क |

