Mukesh Ambani को पछाड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, इतनी बड़ी है उनकी नेटवर्थ!

0
132
Mukesh Ambani Replaced

दिग्गज बिजनेसमैन Gautam Adani अब Mukesh Ambani को पीछे छोड़कर भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। साथ ही गौतम अडानी ने दुनिया के अरबपतियों की सूची में लंबी छलांग लगाई और 12वें स्थान पर पहुंच गए। गौतम अडानी की नेटवर्थ में काफी इजाफा हुआ है। 24 घंटे में उनकी संपत्ति 7.6 अरब डॉलर बढ़ गई।

जबकि अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी 12वें स्थान से गिरकर 13वें स्थान पर  गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति (मुकेश अंबानी नेट वर्थ) 97 अरब डॉलर है। पिछले 24 घंटों में उनकी नेटवर्थ 665 मिलियन डॉलर बढ़ गई है।

अडानी ग्रुप के मालिक और अब भारत के सबसे अमीर आदमी अरबपतियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर आ गए। गुरुवार तक वह इस सूची में 14वें स्थान पर थे, लेकिन 24 घंटे में हुए जबरदस्त मुनाफे के कारण उनकी नेटवर्थ में सकारात्मक सुधार देखा गया और वह 14वें से 12वें स्थान पर पहुंच गये. वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गये। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 97.6 अरब डॉलर पहुंच गई है।

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई, जिससे कंपनी का मुनाफा बढ़ गया। ऐसे में गौतम अडानी की नेटवर्थ में इजाफा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में सेबी की जांच सही रास्ते पर है. इसके अलावा, सेबी मार्केट रेगुलेटर के पास 24 में से बाकी 2 मामलों की जांच के लिए 3 महीने का समय और है।

पिछले दो दिनों की तेजी के साथ-साथ शुक्रवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में भी ज्यादा तेजी देखी गई. बीएसई पर एसीसी सीमेंट के शेयर 3.20 प्रतिशत बढ़कर 2,352 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। इस बीच, अदानी पोर्ट करीब 3 फीसदी, अदानी पावर 2 फीसदी, अदानी टोटल गैस 2 फीसदी, अदानी विल्मर शेयर 0.12 फीसदी, अंबुजा करीब 3 फीसदी बढ़े, जबकि अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर 0.18 फीसदी गिरे. इसके अलावा अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 0.41% और अदानी एनर्जी में 0.43% की गिरावट आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here