O Level result कैसे देखें|जानिए पूरा प्रोसेस | 

0
293
o-level-result

आजकल सभी  students CCC या O Level का कोर्स जरूर करते हैं  क्योंकि सभी govt. Job के लिए computer certified होना जरुरी हो गया हैं | यदि कोई computer certified नही है तो वह govt. Job के लिए apply नही कर सकता है | 

आज हम आपको इस पोस्ट में बताएँगे O Level होता क्या है?  Result कब आएगा ? और रिजल्ट कैसे निकालें ? 

O Level होता क्या है ?

O Level की फुल फॉर्म “Ordinary Level” होती है | यह एक कंप्यूटर कोर्स, डिप्लोमा कोर्स है जिसमे कंप्यूटर की Basic जानकारी और हर तरह की एप्लीकेशन के बारे में बताया जाता है |  O Level का  एग्जाम NIELIT ( नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के द्वारा संचालित होता है | 

O Level का result कब आएगा ? 

O Level का exam देने के 1-2 महीने बाद result आ जाता है | O Level का exam जनवरी और जुलाई के महीने मे होता है  | जनवरी का रिजल्ट मार्च महीने के last तक आता है और जुलाई का रिजल्ट सितम्बर महीने के last तक आता है | 

O Level रिजल्ट मे आपको marks की जगह grade show  होते हैं और O Level कोर्स के सभी एग्जाम 100 marks के होते हैं | O Level रिजल्ट में कितने marks पर कौन  से grade मिलते हैं –

Correct Answer Grade 
50 – 54D
55 – 64C
65 – 74B
75- 84A
>=85S

O Level रिजल्ट कैसे देखें ? 

Step – 1 

सबसे पहले NIELIT की साइट https://www.nielit.gov.in/ को open कर लें | Side मे view result को select करें | 

Step – 2 

अब आपको इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मे O Level पर Click करना है | 

Step – 3 

यहाँ आप O Level का रिजल्ट तीन तरीके से निकल सकते हैं | 

  1. नाम को search करके 
  2. रोल नंबर को search करके 
  3. आखिरी एप्लीकेशन नंबर को search करके | 

यहाँ मैं रोल नंबर से रिजल्ट निकल कर दिखा रहा हूँ | इसमें जो डिटेल्स मांगी हैं उसको भर दें | last में captcha code enter करके view button पर click करें | 

अब आपका रिजल्ट आपके सामने आ जायेगा | आप अपने विषय के grade देख सकते हैं ऊपर आपको grade की details दे दी गयी हैं | आपको अपने रिजल्ट का print निकलवाना हैं तो Print button पर क्लिक करके निकाल सकते हैं |  

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया O Level का मतलब क्या होता हैं, रिजल्ट कैसे देखना हैं | आपको आर्टिकल पसंद आया तो कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें | यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट करें | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here