वर्तमान में हर व्यक्ति चाहता है उसका खुद का घर हो जिसमें वो आराम से रह सके लेकिन आज कल की महंगाई में एक आम आदमी का अपना घर लेना थोड़ा मुश्किल है।इस महंगाई में एक आम आदमी के लिए उसके रोजमर्रा के खर्चे चलाना ही मुश्किल है ऐसे मे उसका अपना खुद का घर लेना बड़ा मुश्किल लगता है |
जब आप अपनी लाइफ मे पैसे कमाना शुरू करते हैं तो आप का सपना यही होता है की अब खुद का घर लेना है लेकिन लिमिटेड सैलरी होने के कारण घर लेना मुश्किल है। | एक घर बनवाने या खरीदने में बहुत पैसे चाहिए जिसके लिए ज्यादातर लोग Home लोन लेते हैं | क्या आप भी Home Loan का फायदा उठाना चाहते हैं | वैसे आप Home loan ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों ही तरीके से ले सकते हैं | हम आपको इस आर्टिकल में online home loan की पूरी जानकारी देंगे |
Home Loan लेने से पहले आपको पता होना चाहिए की home loan होता क्या है? Home Loan लेने के लिए जरुरी दस्तावेज? कैसे लिया जाता हैं ? आ[को इस आर्टिकल में online home loan से जुडी सारी जानकारी मिल जाएगी |
Home Loan होता क्या है ?
लोन कई प्रकार के होते हैं उन्ही मे से एक है होम लोन | इसमे उन्ही लोगों को लोने मिलता है जो आना नया घर लेना चाहते हैं, घर बनवाना चाहते हैं या फिर घर की मरम्मत करवाना चाहते हैं | इन सभी कार्य के लिए जो लोग बैंक से उधार लेते हैं उसे Home Loan कहा जाता है | लोन लेने के बाद आपको दिए गए समय के अंदर लोन ब्याज सहित वापस करना होता है | Home Loan की सबसे बड़ी खासियत यह है की आपको इसमें बाकी सभी लोन की अपेक्षा बहुत कम ब्याज दर का भुगतान करना होता है।
Home Loan लेने की योग्यता –
वैसे तो होम लोन हर कोई ले सकता है पर बैंक उन्ही को होम लोन उपलब्ध कराता है जो उनकी शर्तों को पूरा करते हैं। हर बैंक या संस्थान की शर्ते अलग अलग होती हैं।
सभी बैंक या संस्थान इन कुछ बातों को ध्यान मे रखते हुए ही किसी को होम लोन उपलब्ध कराती है-
- भारत का निवासी होना चाहिए |
- आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए |
- जिस बैंक में आप होम लोन लेने का आवेदन करना चाहते हैं उस बैंक में आपका खाता होना जरुरी हैं |
- यदि अपने पहले कोई लोन लिया हुआ है उसका भुगतान करने के बाद ही बैंक आपको लोन उपलब्ध कराता है।
- आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
कुछ बैंको की home loan ब्याज दर –
| ऋणदाता का नाम | 30 लाख रूपए तक पर | 30 से 75 लाख रूपए तक पर | 75 लाख रूपए से अधिक पर |
| SBI | 8.05% – 9.05% | 8.05% – 8.95% | 8.05% – 8.95% |
| HDFC | 8.10% – 9.50% | 8.35% – 9.75% | 8.45% -93.85% |
| LIC Housing Finance | 8.00% – 9.35% | 8.00% – 9.55% | 8.00% – 9.75% |
| ICICI Bank | 8.10% – 9.00% | 8.10% – 9.00% | 8.10% – 9.10 |
| Punjab National Bank | 7.95% – 9.35% | 7.90% – 9.05% | 7.90% – 9.00% |
| Bank Of Baroda | 7.95% – 9.45% | 7.95% – 9.45% | 7.95% – 9.70% |
| IDFC First Bank | 7.95% से आगे | 7.95% से आगे | 7.95% से आगे |
| Union Bank Of India | 7.90% – 9.65% | 7.90% – 9.85% | 7.90% – 9.85% |
Home loan लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
- आईडी प्रूफ
- एड्रेस प्रूफ
- आय प्रमाण पत्र
- रोजगार की जानकारी
- सम्पति ब्यौरा
- बैंक स्टेटमेंट
- गारंटी
Online Home Loan कैसे मिलेगा?

आपने कभी ऑफलाइन होम लोन लिया है तो आपको पता होगा लोन लेने के लिए कितने चक्कर लगाने पड़ते हैं।ऑफलाइन होम लोन लेने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
परन्तु आपके लिए एक आसान तरीका है जो है ऑनलाइन होम लोन का। इसमें आप घर बैठे होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।आप चाहें तो इनकी एप्प्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
Online Home Loan के लिए interest rate सबसे ज्यादा महत्व रखता है | होम लोन लेने से पहले ध्यान दें की कौन कितने ब्याज मे दे रहा है क्योंकि आपको बहुत से ऋणदाता मिलेंगे जो आपको 11 – 13 % से ज्यादा ब्याज पर लोन देंगे | परन्तु उतना ही लोन आपको कोई और ऋणदाता इससे कम ब्याज में दे देगा | इसी कारण आपको Interest rate compare करके ही Home Loan के लिए apply करना चाहिए |
आईये जानते हैं Online Home Loan लेने के लिए क्या करना होता है |
Step – 1
Online Home Loan लेने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट https://homeloans.sbi/ पर जाना हैं |

Step – 2
इसके बाद होम लोन के लिए आप अपनी एलिजिबिलिटी चेक करें और दिए गए फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ कर भरें |

Step – 3
अब आपको होम लोन पर select करना हैं इसके बाद आपके पास जो भी चीज़े हैं उन पर tick करना है| इतना करने के बाद आपको ITR (Income Tax Return) और Bank statement upload करनी है |
Step – 4
अब आपको अपनी basic details देनी होगी | इसके बाद आपकी एक profile ready हो जाएगी |
Step – 5
अब आपको जिस भी प्रकार का लोन लेना है उस पर click करें | Home Loan लेने के लिए home loan को select करें | आपको जितना amount चाहिए आप लिख दीजिये |
Step – 6
अब आपके पास बैंक की लिस्ट आ जायेगी जो आपको लोन देना चाहते हैं | आपको सबसे पहले सभी bank के interest rate compare करने हैं | उसके बाद जिस bank में आपको लोन लेना हैं उसके सामने Proceed Button पर click करें |

Step – 7
अब आपको उस बैंक की किसी ब्रांच से लोन लेना है, जो ब्रांच आपके नजदीक हो उसको select कर सकते हैं | अब आपके सामने एक फाइनल लेटर ओपन हो जायेगा जिसमे सभी जानकारी लिखी होती है |
Step – 8
इसके बाद उस लेटर को प्रिंट करवा कर लेटर में लिखी सभी डाक्यूमेंट्स को लेटर के साथ ब्रांच लेकर जाना होगा | सभी डाक्यूमेंट्स के वेरीफाई हो जाने के बाद आपका लोन अमाउंट कुछ दिन बाद आपके अकाउंट में आ जायेगा |
तो इस प्रकार आप घर बैठे लोन ले सकते हैं | इस आर्टिकल में हमने आपको होम लोन क्या होता हैं? कैसे ले सकते हैं ? जरुरी डाक्यूमेंट्स सभी जानकारी दे दी है | यदि आपका कोई सवाल हो तो कमेंट करें | आपको आर्टिकल helpful और अच्छा लगा तो कमेंट करें अपने दोस्तों के साथ शेयर करें |

