Education Loan उच्च शिक्षा लोन कैसे ले | जानिए पूरा प्रोसेस |

0
92

वर्तमान में उच्च शिक्षा का खर्च उठा पाना आसान नहीं हैं | ऐसे में आपके पास स्कॉलरशिप के साथ- साथ Education Loan का विकल्प उपलब्ध होता है | बहुत सारे बच्चे फाइनेंशियल इशू की वजह से अपनी पढाई नही कर पाते | कई सारी परेशानियों से गुजरना पड़ता हैं | ऐसी परिस्तिथि में Education Loan उनके लिए फायदेमंद हैं |

सभी का सपना होता हैं वह उच्च शिक्षा प्राप्त करें अपना करियर बनायें | एक अच्छी  पोस्ट पर काम करें  पर कुछ विद्यार्थियों के लिए यह थोड़ा मुश्किल  होता है | वो पैसों की कमी के कारण या आज कल के महंगे कोर्स और कॉलेज फीस की वजह से फी भरने में असमर्थ होते हैं | पर इन होनहार विद्यार्थीओ के लिए Education Loan बहुत फायदेमंद हैं | वो एजुकेशन लोन लेकर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और विदेश जाकर भी पढ़ सकते हैं | 

यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, महंगे कोर्स करना चाहते हैं, बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं या विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं तो Education Loan आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं | इस आर्टिकल में हम आपको Education Loan की पुरी जानकारी देंगे | एजुकेशन लोन क्या होता है? Education Loan कैसे प्राप्त कर सकते हैं ? क्या क्या करना पड़ता है ? डॉक्यूमेंट क्या चाहिए ?

Education Loan क्या है ? 

Education loan प्राप्त करने से पहले हमे यह जाना बेहद जरुरी है की एजुकेशन लोन होता क्या है | सरल भाषा मे कहें तो आगे की पढाई पूरी करने के लिए निजी या सरकारी बैंक द्वारा लिए जाने वाले लोन को Education Loan कहते हैं | एजुकेशन लोन को ही Student Loan भी कहा जाता है | देखा जाये तो एजुकेशन लोन एक मदद का जरिया है उन सभी विद्यार्थियों के लिए जो होनहार होते हैं पर आर्थिक परेशानियों के द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते | 

Education Loan कितने प्रकार के होते हैं ?

भारत में एजुकेशन लोन को चार भागो में बांटा गया हैं –

  1. Undergraduate Loan ( अंडरग्रेजुएट लोन )

नाम से ही समझ आता हैं की यह लोन अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट के लिए है | 12 वी के बाद जो भी विद्यार्थी अपनी ग्रेजुएशन देश या विदेश से करना चाहता है वो इस लोन को प्राप्त कर सकता है | 

  1. Professional Graduate Student Loan (प्रोफेशनल ग्रेजुएट स्टूडेंट लोन ) 

जो विद्यार्थी अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढाई करना चाहता है | वो इस लोन को प्राप्त कर सकते हैं | 

  1. Career Education Loan (करियर एजुकेशन लोन ) 

इस तरह का लोन उस विद्यार्थी को दिया जाता है जो सरकारी कॉलेज से पढाई करके अपना करियर बनाना चाहते हैं | इस लोन को करियर एजुकेशन लोन कहा जाता है | 

  1. Parents Loan (पेरेंट्स लोन ) 

इस प्रकार का लोन माता – पिता अपने बच्चे के लिए लेते हैं | जब कोई माता – पिता अपने बच्चे की पढाई पूरी करने के लिए किसी बैंक या संस्थान से लोन लेते हैं उससे पेरेंट्स लोन या अभिवावक लोन कहते हैं | 

Education Loan लेने की प्रक्रिया –

  1. सबसे पहले किस अच्छे बैंक या संसथान का चयन करें | 
  2. उस बैंक से एजुकेशन लोन की सारी जानकारी  प्राप्त करें | 
  3. एजुकेशन लोन लेने से पहले इंट्रेस्ट रेट के अलावा, प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट, और लेट फीस के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें | 
  4. बैंक या संस्थान द्वारा बताये गए सभी नियमो का पालन करें | 
  5. सभी चीज़ो को ध्यान से समझ कर लोन के लिए अप्लाई करें | 

Education Loan लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ –

  1. पास पोर्ट साइज फोटो 
  2. ऐज प्रूफ 
  3. मार्क्स शीट 
  4. ID प्रूफ 
  5. एड्रेस प्रूफ 
  6. बैंक पास बुक 
  7. कोर्स डिटेल्स 
  8. माता – पिता और विद्यार्थी का पैन कार्ड और आधार कार्ड 
  9. माता – पिता की इनकम का प्रूफ 

Education Loan लेने के फायदे – 

  1. एजुकेशन लोन की मदद से स्टूडेंट्स अपना सपना पूरा कर सकते हैं | 
  2. जो होनहार बच्चे आर्थिक परेशानियों के कारण पढाई पूरी नही कर पाते वो बच्चे एजुकेशन लोन की मदद से देश या विदेश कहीं  से अपनी पढाई पूरी करके अपना करियर बना सकते हैं | 
  3. एजुकेशन लोन में सबसे अच्छी बात यह है की इसमे आपको लोन लौटने के लिए बहुत समय मिलता है |
  4. एजुकेशन लोन आपको बहुत कम ब्याज पर मिलता है | 
  5. एजुकेशन लोन से यदि आप अपने देश में रहकर पढाई करते हैं तो आपको 10 लाख तक का लोन मिलने की उम्मीद है परन्तु आप विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं तो आपको 20 लाख तक लोन मिल सकता है | 

इस आर्टिकल में हमने आपको बतया की एजुकेशन लोन क्या होता है? एजुकेशन लोन कैसे लिए जा सकता है और जरुरी डाक्यूमेंट्स क्या है | एजुकेशन लोन से जुड़े आपके सभी सवालो के जवाब इस आर्टिकल में आपको मिल जायेंगे | आपको आर्टिकल अच्छा लगा तो कमेंट करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें | यदि आपका कोई सवाल हो तो कमेंट करें | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here