नहीं मिले महाकाल के दर्शन तो रणबीर पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार 

0
420

हाल ही मे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उज्जैन के महाकाल के दर्शन के लिए गए थे लेकिन से दोनों को मंदिर में में जाने की अनुमति नहीं मिली। बजरंग दल ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आजकल जोर शोर से अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में लगे हुए हैं। प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी आलिया भट्ट बहुत एक्टीवेली अपनी फिल्म प्रमोट कर रही हैं। ब्रह्मास्त्र 9  सितम्बर को थिएटर में रिलीज़ होगी। 

लालबागचा के दर्शन को पहुंचे रणबीर 

ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ डेट पास आ रही है ऐसे में रणबीर कपूर अपनी फिल्म की सफलता के लिए मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं। रणबीर और आलिया हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गए  थे लेकिन बजरंग दल ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। उन्हें रणबीर के 2012 के एक इंटरव्यू पे आपत्ति थी जिसमे उन्होंने बीफ खाने की बात स्वीकारी थी। इसे के चलते आलिया को भी माहाकाल के दर्शन नहीं मिले। 

अब रणबीर और अयान मुखर्जी मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार में दर्शन के लिए गए। इस बार आलिया उनके साथ नहीं थी। दोनों की फिल्म की सफलता के लिए प्राथना की। उन्होंने माथे पर बड़ा सा तिलक लगाया था। भीड़ रणबीर को देखकर पागल हो  रही थी।ब्रह्मास्त्र इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है 

बड़े बजट में बनी है ब्रह्मास्त्र  

 ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है। इसकी कुल लागत 300 -350 करोड़ बताई जा रही। इस फिल्म में  काफी अच्छे VFX  का इस्तेमाल  किया गया है।अयान मुख़र्जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसे बनाने में पुरे 4 साल का वक़्त लगा है। रणबीर और आलिया के आलावा इस फिल्म अमिताभ बच्चन ,नागार्जुन ,मौनी राइ भी मौजूद हैं। ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ हो रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here