मोबाइल में हिंदी टाइपिंग कैसे करें | Hindi Typing in Mobile

0
85

आज के समय में मोबाइल का प्रयोग बड़ी मात्रा में किया जाता हैं | मोबाइल के माध्यम से ही लोग अपनी बात दुसरों तक आसानी से पहुँचा पाते हैं | वैसे भारत में बहुत सी भाषा बोली जाती हैं परन्तु मात्र भाषा हिंदी हैं | सभी को अपनी भाषा पसंद होती हैं और वह उस भाषा में ही बात करना पसंद करते हैं | हिंदी भाषा भारत में ही नहीं बल्कि बहुत से देशो में बोली जाती हैं | आज के समय में लोग whatsapp, facebook, instagram और social media पर चैटिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं | पर सभी को इंग्लिश कीबोर्ड से हिंदी टाइपिंग करना आसान पड़ता हैं | क्योंकि उन्हें हिंदी टाइपिंग करना पसंद हैं | वही ऐसे बहुत लोग हैं जिन्हे हिंदी टाइपिंग करना पसंद हैं पर हिंदी टाइपिंग की जानकारी न होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाते | 

क्या आपको पता हैं मोबाइल में हिंदी टाइपिंग करना बहुत आसान हैं | ऐसे कुछ ऍप्लिकेशन्स हैं जिनका प्रयोग कर आप बेहद आसानी से हिंदी टाइपिंग की जा सकती हैं | इस एप्लीकेशन की हेल्प से आप whatsapp, facebook, instagram और social media पर आसानी से हिंदी टाइपिंग करके चैटिंग कर सकते हैं | 

मोबाइल में हिंदी टाइपिंग करने के लिए यह ऍप्लिकेशन्स हैं बहुत फायदेमंद :-

  1. Google Indic Keyboard 
  2. Gboard 

Google Indic Keyboard –

गूगल इंडिक कीबोर्ड का प्रयोग कर आसानी से हिंदी में टाइपिंग की जा सकती हैं | यह बहुत प्रचलित तरीका हैं | अधिकतर लोग हिंदी टाइपिंग के लिए इस तरीके का प्रयोग करते हैं | हिंदी टाइपिंग करने के लिए पहले आपको इस ऐप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करना होगा इसके बाद आप हिंदी टाइपिंग आसानी से कर सकते हैं | इस ऐप में आप हिंदी के अलावा अन्य विदेशी भाषा में भी टाइपिंग कर सकते हैं | 

इसको प्रयोग कैसे करते हैं ?

Step – 1 

पहले आप अपने मोबाइल में Google Indic Keyboard एप्लीकेशन को इनस्टॉल करें | 

Step- 2 

डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करके स्टेप 2 पर क्लिक करें | 

Step- 3 

इसमें आपको इंग्लिश और इंडिक लैंग्वेज सेलेक्ट करना हैं | 

Step- 4

अब आप अपने मोबाइल में हिंदी टाइपिंग करने के लिए तैयार हो गए हैं | आप अपने whatsapp पर जाकर चेक कर सकते हैं | निचे दिए गए ग्लोबल मार्क से आप सेटिंग चेंज कर सकते हैं | 

Gboard :-

अलग अलग भाषा में टाइपिंग करने के लिए अलग अलग कीबोर्ड के इस्तेमाल करने की जगह आप सिर्फ Gboard का इस्तेमाल कर सकते हैं | इसमें आप हिंदी टाइपिंग के अलावा अन्य विदेशी भाषा में भी टाइपिंग कर सकते हैं | मोबाइल में हिंदी टाइपिंग करने का यह सबसे बेहतर तरीका हैं परन्तु अभी इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता हैं | 

इसको प्रयोग कैसे करते हैं ?

Step- 1 

पहले आप इस Gboard ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें | 

Step- 2 

डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करें | ओपन करने के बाद step- 1 दिखाई देगा उस पर क्लिक करें | 

Step- 3 

Gboard इनेबल करने के बाद step – 2 में input  method नज़र आएगा | इस पर क्लिक कर इसे भी इनेबल कर ले | 

Step- 4 

इस स्टेप में आपको जीबोर्ड की सेटिंग मेनू नज़र आएगी | आपको  इसमें लैंग्वेज पर क्लिक करना हैं | फिर ऐड कीबोर्ड से इनपुट कीबोर्ड इनेबल करें | 

Done पर क्लिक कर जीबोर्ड एप्लीकेशन की सेवाओं का लाभ उठाये | 

इस  आर्टिकल में आपको मोबाइल में हिंदी टाइपिंग कैसे करें और उसके सभी स्टेप्स बताये गए हैं | इस आर्टिकल की मदद से आप मोबाइल में हिंदी टाइपिंग करना आसानी से सीख जायेंगे | यदि आप किसी और भाषा में टाइपिंग करना चाहते हैं तो इसी स्टेप्स की मदद से आप अन्य किसी भाषा में टाइपिंग कर सकते हैं | 

आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो कमेंट करें और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें | यदि आपका कोई सवाल या सुझाव हैं तो  कमेंट करें |  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here