Laal Singh Chadha: आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म लाल सिंह चढ्ढा सिनेमाघर में रिलीज़ हो गयी है। इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी है। इस की वजह फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी है। इसी के साथ ये फिल्म लोगों के दिलों में जगह बनाने में नाकाम रही है। लेकिन विदेश में लाल सिंह चढ्ढा का जादू चल गया है।
इंटरनेशनल मार्किट में चला आमिर का जादू
लाल सिंह चढ्ढा को विदेश में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म ने गंगूबाई काठियावाड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। लाल सिंह चढ्ढा इस साल विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली bollywood फिल्म बन गयी है।
इतनी की कमाई
गंगूबाई काठियावाड़ी ने विदेश में 7.47 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था तो वहीं लाल सिंह चड्ढा ने 7.5 मिलियन डॉलर का बिजनेस करके इसे पीछे छोड़ दिया है। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने 20 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था।
बॉलीवुड में तो फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी लेकिन विदेश में लाल सिंह चढ्ढा ने सफलता का परचम लहरा दिए है।

