Location Tracking : क्या आप किसी यूजर की लोकेशन ट्रैक करना कहते हैं ? फ़ोन नंबर से लोकेशन ट्रैक की जा सकती हैं ? आइए जानते है कैसे यूजर की लोकेशन को फ़ोन नंबर से ट्रैक किया जाता है |
ज्यादातर लोग अपने यूजर की लोकेशन ट्रैक करना चाहते हैं | इसके कई तरीके है जिससे वह अपने यूजर की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं परन्तु इन तरीको का इस्तेमाल सभी यूजर नहीं कर सकते | बहुत से यूजर लोकेशन ट्रैकिंग के लिए थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते हैं, ये ऐप्प्स कभी भी आपको धोखा दे सकते है आपके मोबाइल का सारा डाटा चूरा सकते हैं |
क्या आप किसी की लोकेशन को उसके फोन नंबर से ट्रैक करना चाहते हैं? बहुत से लोग इस फिराक में रहते हैं | चाहे किसी की लोकेशन ट्रैक करनी हो या किसी लाइव लोकेशन जाननी हो | वैसे तो फ़ोन नंबर से किसी की लोकेशन को ट्रैक करने के बहुत से तरीके है | परन्तु किसी सख्श की लाइव लोकेशन जननी हो तो आप उस यूजर की मर्ज़ी के बिना सिर्फ उसके फ़ोन नंबर से नहीं कर सकते |
बहुत से लोग लोकेशन ट्रैकिंग के तरीकों की तलाश में गूगल को खंगालते रहते हैं | गूगल आपको कोई सटीक तरीका नहीं बताता | गूगल पर कई सारी वेबसाइट हैं जो आपका डाटा चूरा सकती हैं | जानिए कैसे फ़ोन नंबर से किसी की लोकेशन का पता किया जा सकता हैं |
पहला तरीका : टेलिकॉम ऑपरेटर की मदद
यह सबसे आसान तरीका हैं परन्तु इस तरीके का इस्तेमाल सभी यूजर नहीं कर सकते | सिर्फ पुलिस और सरकारी एजेंसिया इस तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं | इसमें पुलिस और सरकारी एजेन्सिया टेलिकॉम ऑपरेटर की मदद से किसी यूजर की लोकेशन का पता लगाती हैं | कोर्ट के आर्डर दिए जाने पर ही टेलीकॉम कंपनी किसी यूजर की डिटेल्स पुलिस या सरकारी एजेंसीज को देती हैं |
दूसरा तरीका : फ़ोन कॉलर आईडी
इस तरीके का इस्तेमाल करने से आपको यूजर की लोकेशन का पता नहीं चलता परन्तु आपको यूजर किस क्षेत्र में हैं पता चल जाता हैं और भी कई जानकारी मिल सकती हैं | भारत में कॉलर आईडी के लिए true caller का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जाता हैं | यदि किसी यूजर ने True caller पर रजिस्टर किया हुआ हैं या फिर उसका डेटा वह मौजूद हैं तो आपको उस यूजर की जानकारी मिल सकती हैं | true caller की मदद से आप उस यूजर का नाम, रीजन पता चल सकता हैं पर उस यूजर की लोकेशन का पता नहीं चल सकता |
तीसरा तरीका : यूजर द्वारा अपनी लोकेशन शेयर करने से
यदि यूजर अपनी मर्ज़ी से आपको अपनी लोकेशन शेयर करता हैं तो आप आसानी से उसकी लोकेशन जान सकते हैं | लोकेशन शेयर करने के बहुत से तरीके हैं | आप व्हाट्सअप के द्वारा अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं | इसमें दो तरीको से लोकेशन शेयर की जा सकती हैं, लाइव लोकेशन और करंट लोकेशन | ऐसे तरीको से आप किसी यूजर की लोकेशन जान सकते हैं |

