Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 5: लाल सिंह चड्ढा को 15 अगस्त की छुट्टी का भी नहीं मिला फायदा | कमाई में हुई गिरावट | 50 करोड़ का आंकड़ा पूरा न कर सकीं |
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की फिल्म की कमाई में आई गिरावट | फिल्म मेकर्स और फैंस की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई | 11 अगस्त को रिलीज़ हुई लाल सिंह चड्ढा अब तक बॉक्स ऑफिस में कुछ ख़ास कमल नहीं दिखा पाई है| फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लगातार विरोध किया जा रहा है | लगातार विरोध के खिलाफ कई सितारों ने सपोर्ट किया | आमिर खान और करीना कपूर ने लोगों को अनुरोध किया की फिल्म का विरोध न करे |एक बार फिल्म को जरूर देखे | लगातार फिल्म के विरोध के कारण कमाई में आई गिरावट | महज इतनी कमाई में करना पड़ेगा संतोष |

फिल्म के पांचवे दिन के आंकड़े आये सामने :-
वीकेंड के बाद लाल सिंह चड्ढा की फिल्म में गिरावट देखी गयी | 15 अगस्त पर राष्ट्रिय अवकाश का फिल्म को कोई फायदा नहीं मिला | ऐसे में फिल्म कलेक्शन में बढ़ोतरी होनी चाहिए थी परन्तु पांचवे दिन के आंकड़े के मुताबिक फिल्म को कोई फायदा नहीं पंहुचा | फिल्म पांचवे दिन तक 50 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पायी |
ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक , 11 अगस्त को रिलीज़ हुई लाल सिंह चड्ढा पांचवे दिन तक यानि 15 अगस्त तक सिर्फ 8 करोड़ की कमाई की हैं | ओपनिंग डे पर लाल सिंह चड्ढा ने 11.07 करोड़ का कलेक्शन किया था | फिल्म के दूसरे दिन की कलेक्शन अब तक सबसे कम थी | दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 6.50 से 7 करोड़ की कमाई की थी जिस कारण क्रिएटर्स और फैंस की उम्मीद टूटने लगी परन्तु वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इज़ाफ़ा देख क्रिएटर्स और फैंस खुश हो गए | अब तक फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने 45.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया है |
फिल्म लाल सिंह चड्ढा के हालात सिनेमाघर में बहुत ख़राब चल रहे हैं | सिनेमाघर में फिल्म के शो कैंसिल किये जा रहे हैं | लगातार हो रहे विरोध के कारण फिल्म को बहुत नुक्सान पहुँचा है | आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस में अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन से क्लैश हो रही है| दोनों ही फिल्म कमाई के मामले में धीमी रफ़्तार से बढ़ रहे हैं | चार साल बाद आमिर खान की वापसी हुई लेकिन दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आयी | बॉक्स ऑफिस में आमिर खान की फिल्म की स्थिति बहुत बुरी है |

