प्रियंका चोपड़ा इस साल 40 वर्ष की हो गयी हैं। उन्होने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया। प्रियंका ने सोशल मीडिया में अपने बर्थडे की फोटोज शेयर की। फोटोज में निक को प्रियंका की माँ के साथ डांस करते देखा जा सकता है। इस जश्न में प्रियंका के दोस्त और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुई।प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अपना जन्मदिन समंदर किनारे पूरी मस्ती करते हुए बिताया और इसका हर एक पल उनके लिए खास बन गया । निक ने जन्मदिन का पूरा इंतजाम किया था। स्पेशल बर्थडे केक से लेकर पूल पार्टी और शानदार डिनर तक सब कुछ निक ने खासतौर पर अरेंज किया था।



ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsHindi24 | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsHindi24

