कश्मीर में घूमने की 5  सबसे खूबसूरत जगह : 10 beautiful places to visit in Kashmir

0
230

श्रीनगर (Srinagar)

श्रीनगर कश्मीर की  सबसे फेमस जगह है।ये जगह झेलम नदी के तट पे स्तिथ है।  यहाँ पर बोटिंग,स्कीइंग, ट्रैकिंग,बर्ड वाचिंग सब कुछ कर सकते हैं। यहाँ का मुख्य आकर्षण डल झील है। इस झील का आनंद आप शिकारा बोट से ले सकते हैं। इस जगह पे आप कश्मीरी व्यंजन का स्वाद भी ले सकते हैं। इसके आलावा आप मुग़ल गार्डन और  निशात बाग़ भी घूम सकते हैं। ये भी श्रीनगर के मुख्य आकर्षण में से एक है। 

पहलगाम  (Pahalgam )

पहलगाम 2734 मीटर की ऊंचाई पे स्तिथ है। ये श्रीनगर से लगभग 95 किलो मीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह खूबसूरत शहर जंगल ,झीलों और फूलों के घासों के मैदान से ढका हुआ  है।पहलगाम की लिद्दर झील में आप  रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। इसके आलावा आप यहाँ पर गोल्फिंग, पारम्परिक कश्मीरी वस्तुओं की शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहाँ के मुख्य आकर्षण बेताब घाटी, मामल मंदिर, शेषनाग झील हैं । 

गुलमर्ग (Gulmarg)

गुलमर्ग समुद्र तट से 2730 मीटर की ऊँचाई पर स्तिथ है। यहाँ आपको बर्फ से ढके पहाड़ ,हरे भरे मैदान ,जंगलों की पहाड़ियां और घाटियां देखने को मिलेगी। गुलमर्ग स्कीइंग और गंडोला राइड के लिए काफी प्रसिद्ध है। गुलमर्ग के मुख्य आकर्षण बायोस्फीयर रिजर्व, स्ट्रॉबेरी फील्ड, अपहरवत पीक हैं। कश्मीर आये तो गुलमर्ग जरूर घूमने जाएं। 

पटनीटॉप (Patnitop )

पटनीटॉप कश्मीर की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहाँ आपको बर्फ से ढकी हुई हिमालय की पहाड़ियां देखने को मिलेगी।हर साल यहाँ हज़ारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। आप यहाँ  पर स्कीइंग और ट्रैकिंग का मज़ा ले सकते हैं। पटनीटॉप से 17 किलो मीटर दूर परगालिडिंग बेस जहाँ आप परगालिडिंग का  लुत्फ़ ले सकते हैं।   

लेह लदाख (Leh Ladakh)

लेह लदाख का सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है। ये 3500 मीटर की ऊंचाई पे स्तिथ है। यह जगह बाइक लवर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। बाइकिंग का शौक रखने वाले यहाँ आने के सपने देखते हैं। लोग बाइक किराये पे लेके लदाख में घूमने जाते  हैं। यहाँ पे मैग्नेटिक हिल्स हैं जिन्हे काफी रहस्यमयी माना जाता है। यहाँ की बर्फीली पहाड़ियां लदाख को और मनोरम बनाती है। पांगोंग झील यहाँ का मुख्य आकर्षण है। इस झील की ऊंचाई 43,000 मीटर है, जिसकी वजह से इसका तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता है, यह  सर्दियों के मौसम में पूरी तरह से जम जाती है। यहाँ पर 3 इडियट्स फिल्म्स की शूटिंग भी हुई थी। जिसकी वजह से यहाँ पर्यटन और बढ़ा है। लदाख बहुत ही खूबसूरत जगह है। कश्मीर घूमने आये तो लदाख जाना कभी न भूले।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here